Movie prime

RJD प्रमुख से मिले कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह

 

बिहार की विपक्षी पार्टी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों राजधानी पटना में हैं। यह दूसरी बार है जब लालू यादव बिहार आए हुए हैं। इससे पहले वह बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में है। वहीं पटना में राजद प्रमुख से कांग्रेस सासंद अखिलेश सिंह मिले। यह मुलाकात 10 सर्कुलर आवास में हुई। यह मुलाकात इसलिए चर्चा का केंद्र है क्योंकि उपचुनाव के दौरान राजद और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया था। 

बता दें, उपचुनाव के दौरान राजद और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया था। दोनों सीटों पर राजद ने अपने उम्मीदवार उतार दिए थे। इसके बाद कांग्रेस ने भी सीधे तौर पर कहा था कि वह राजद के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं है। वहीं लालू यादव और बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास के बीच जमकर बयानबाजी हुई थी। ऐसे में कांग्रसे नेता अखिलेश सिंह का राजद से मुलाकात करना बदलाव के बड़े संकेत दे रहा है। 

बिहार में अब किताब घोटाला- http://newshaat.com/bihar-local-news/now-book-scam-in-bihar-many-universities-have-bought-books/cid5805799.htm

रोहित शेट्टी की शुरुआती कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप- https://youtu.be/G3ujrgeA1TE