Bengal Election 2026: बंगाल में मतगणना से पहले बवाल! भवानीपुर में BJP-TMC भिड़ंत, हाई अलर्ट पर पूरा राज्य

Bengal Election 2026: 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग जारी—नो-एंट्री, नो-प्रोटेस्ट, CRPF की तैनाती
 
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की सियासत इस वक्त उबाल पर है। मतगणना शुरू होने से पहले ही राजधानी कोलकाता के भवानीपुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया है।

राज्य में 294 सदस्यीय विधानसभा की 293 सीटों के लिए मतगणना 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। सुबह से ही काउंटिंग शुरू हो चुकी है और हर पल बदलते रुझानों पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देशों के तहत पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सभी जिलों के डीएम और एसपी को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। मतगणना केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में 163 सुरक्षा जोन बनाए गए हैं, जहां हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

संवेदनशील इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पांच या उससे अधिक लोगों के जुटने, जुलूस निकालने और किसी भी तरह के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू है, जिसमें CRPF के जवान तैनात हैं। केवल क्यूआर-कोड युक्त पहचान पत्र वाले अधिकृत लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। आम लोगों के लिए कई सड़कों को सील कर दिया गया है।

वहीं पूर्वी मेदिनीपुर में सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। यहां मतगणना केंद्रों को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है और किसी भी तरह के जश्न या विजय जुलूस पर सख्त पाबंदी है।

सियासी गलियारों में हलचल चरम पर है और हर कोई सिर्फ एक सवाल का जवाब जानना चाहता है कौन बनेगा बंगाल का बादशाह? नतीजों की तस्वीर साफ होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं।