बंगाल चुनाव 2026: CPM की पहली सूची जारी, ‘इंसाफ की लड़ाई’ लड़ने वाली सबीना यास्मीन समेत कई नए चेहरे मैदान में
इस सूची में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल बना दिया है। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला नाम सबीना यास्मीन का है, जिन्हें कालीगंज सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। सबीना यास्मीन 9 साल की तमान्ना खातून की मां हैं, जिनकी मौत कथित तौर पर उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा में हो गई थी। अपनी बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रही सबीना अब चुनावी मैदान में उतरकर सियासी लड़ाई भी लड़ेंगी।
सीपीएम ने अपनी पहली सूची में उत्तर बंगाल, मालदा, मुर्शिदाबाद से लेकर कोलकाता और दक्षिण बंगाल तक की कई महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने इस बार अनुभवी नेताओं के साथ-साथ कई नए चेहरों को भी मौका दिया है, ताकि चुनावी मुकाबले में नई ऊर्जा लाई जा सके।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सीपीएम की यह सूची साफ संकेत देती है कि पार्टी इस बार चुनाव में जन मुद्दों और संवेदनात्मक प्रतीकों के साथ मैदान में उतरने की रणनीति अपना रही है।
अब सभी की निगाहें अन्य दलों की उम्मीदवार सूची पर टिकी हैं, क्योंकि जैसे-जैसे उम्मीदवारों के नाम सामने आएंगे, पश्चिम बंगाल की सियासत और भी दिलचस्प होती जाएगी।
उत्तर बंगाल और मालदा क्षेत्र…
1. मैखलीगंज - कमल रॉय
2. माथाभांगा - खगेन बर्मन
3. शीतलकुची - नवदीप्ति अधिकारी
4. दिनहाटा - बिकाश मंडल
5. फालाकाटा - कमल किशोर रॉय
6. राजगंज - खरेंद्रनाथ रॉय
7. नक्सलबाड़ी - झड़ें रॉय
8. चाकुलिया - अमजद अली
9. हेमताबाद - तनुश्री दास
10. कालियागंज - हीरू बाला रॉय
11. इटाहार - सुदीप्त रॉय
12. बालुरघाट - अर्नब चौधरी
13. तपन - बप्पाई होरो
14. गाजल - क्षितिश सरकार
15. मालतीपुर - मेलानु होसेन
16. मानिकचक - देबज्योति सिन्हा
17. गंगारामपुर - बिप्लब बर्मन
दक्षिण बंगाल और कोलकाता क्षेत्र
18. तमलुक - नबेंदु गड़ा
19. मयना - स्वपन बर्मन
20. पटाशपुर - सैकत गिरि
21. रामनगर - अशोक कुमार माइति
22. कस्बा - दीपू दास
23. जादवपुर - बिकाश रंजन भट्टाचार्य
24. पानीहाटी - कलतान दासगुप्ता
25. श्यामपुर - असित बरन साउ
26. उदय नारायणपुर - षष्ठी माझी
27. उत्तरपाड़ा - मीनाक्षी मुखर्जी
28. श्रीरामपुर - नवनीता चक्रवर्ती
29. सोनारपुर दक्षिण - मोनालिसा सिन्हा
30. बेहाला पश्चिम - निहार भक्त
31. महेशतला - सायन बनर्जी
32. चौरंगी - संजय बसु
33. बेलियाघाटा - पारमिता रॉय
34. मानिकतला - मौसमी घोष
35. कामरहाटी - मानस मुखर्जी
36. नोयापाड़ा - गार्गी चटर्जी
37. खोरदा - देबज्योति दास
38. बिजपुर - देबाशीष रक्षित
39. दमदम उत्तर - दीपशिता धर
40. बरानगर - सायनदीप
41. दमदम - मयूख बिस्वास
42. राजारहाट न्यूटाउन - सप्तर्षि देब
मुर्शिदाबाद क्षेत्र…
43. कालीगंज - सबीना यास्मीन (तमान्ना की मां)
44. मुर्शिदाबाद - अब्दुल मान्नान
45. बेलडांगा - राजेश घोष