छपरा: ट्रक-टेंपो की जोरदार टक्कर, 8 माह के बच्चे समेत 4 की मौत

बिहार के छपरा में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां एक ट्रक-टेंपो की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में आठ महीने का मासूम बच्चा भी शामिल था. 
 

बिहार के छपरा में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां एक ट्रक-टेंपो की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में आठ महीने का मासूम बच्चा भी शामिल था. साथ ही एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. टक्कर इतनी जोरदार था कि टेंपो परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसा गरखा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के पास हुआ.

मृतकों की पहचान अन्नू कुमारी, उनके आठ माह के बेटे रियांश और टेंपो चालक-खलासी बताए जा रहे आशीष और अमन के रूप में की गई. आशीष और अमन ममेरे भाई थे. दोनों भगवान बाजार इलाके के रहने वाले बताए गए हैं. बताया जा रहा है कि टेंपो यात्रियों को लेकर भेल्दी जा रहा था, तभी पहाड़पुर के पास ट्रक से उसकी टक्कर हो गई.

टक्कर के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पहाड़पुर के पास हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है. हादसे में एक मां और उसके आठ माह के बच्चे की मौत ने लोगों को झकझोर दिया है.