49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से बुधवार को पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नति की सौगात दी गई है. लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 49 पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी के पद पर प्रोन्नति दी गई है. गृह विभाग के इस फैसले से पुलिस महकमे में लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को राहत मिली है. दुर्गा पूजा के अवसर पर मिली इस सौगात से संबंधित पुलिस अधिकारियों में खुशी का माहौल है.
पुलिस निरीक्षकों को डीएसपी के पद पर पदोन्नति दिए जाने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. आखिरकार गृह विभाग ने इस दिशा में निर्णय लेते हुए 49 पुलिस निरीक्षकों को उच्चतर पद पर पदोन्नति प्रदान की है. इस निर्णय के बाद अब ये अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक के पद पर अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे. पुलिस विभाग में पदोन्नति को अधिकारियों के सेवाकाल का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है. ऐसे में गृह विभाग के इस फैसले को पुलिस महकमे के लिए अहम माना जा रहा है.
पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में अरुण कुमार, शालिग्राम कुमार, संजय कुमार सिंह, भावेश कुमार मंडल, जितेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार, संतोष कुमार सिंह, बैद्यनाथ कुमार, विश्वरंजन सिंह, निशिकांत निशि और रमाशंकर सिंह सहित कई पुलिस निरीक्षक शामिल हैं.
इसके अलावा धर्मेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, विजय कुमार सिंह, सौम्या प्रियदर्शी, अबरार अहमद खान, राकेश रंजन, कुमारी वंदना, अजय कुमार सिंह और अनिल कुमार सिंह को भी पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है.