केपटाउन में 69वें CPA सम्मेलन का आगाज, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

 

NewsHaat Desk: दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस संसदीय सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों की भागीदारी हो रही है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष की मौजूदगी से राज्य का प्रतिनिधित्व भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में हुआ।

दक्षिण अफ्रीकी मंत्री ने किया स्वागत

उद्घाटन समारोह के दौरान दक्षिण अफ्रीका की मंत्री ऑफ प्रेसिडेंसी (Minister of Presidency) सुश्री रामोकगोफा ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का स्वागत किया।

केपटाउन में आयोजित यह सम्मेलन राष्ट्रमंडल देशों की संसदीय व्यवस्था, लोकतांत्रिक संस्थाओं और संसदीय सहयोग से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श का प्रमुख मंच है।