बिहार में 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला, दिवेश सेहरा-धर्मेंद्र कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 

Bihar news: बिहार की सम्राट सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत विभिन्न विभागों के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस फेरबदल में सूचना प्रौद्योगिकी, ग्रामीण कार्य, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, खेल, उच्च शिक्षा और कृषि विभाग समेत कई अहम विभाग शामिल हैं. धर्मेंद्र कुमार पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष के साथ-साथ विशेष सचिव शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. धर्मेंद्र कुमार (2013) को शिक्षा विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

इसी तरह दीपक आनंद (2007) को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव पद से हटाकर खेल विभाग का सचिव बनाया गया. दिवेश सेहरा (2005) को खेल विभाग के सचिव पद से हटाकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया. अभय कुमार सिंह (2004) को ग्रामीण कार्य विभाग का सचिव बनाया गया, साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया.

कार्मिक विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार राजीव रौशन (2010) को वित्त विभाग में सचिव (संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. रचना पाटिल (2010) को कृषि विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. इनायत खान (2012) को प्रबंध निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम में नियुक्त किया गया. मनेश कुमार मीणा (2015) को बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम का प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. श्वेता भारती (2022) को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, सीतामढ़ी के पद पर पदस्थापित किया गया.