द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए मुख्यमंत्री नीतीश 

 

द्रौपदी मुर्मू ने आज 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण कर ली हैं. भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमण ने उन्हें संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हाॅल में राष्ट्रपति पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.  मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं. वैसे इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी  शामिल हुए. हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. 

JDU की तरफ से कहा गया है कि नीतीश कुमार मनरेगा को लेकर आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के कारण इस कार्यक्रम में हिस्सा ले पाए। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार समय समय पर विभागों और योजनाओं की समीक्षा करते रहे हैं. वैसे ये पहली बार नही जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली से अपनी दूरी बनाई हुई है. इससे पहले 17 जुलाई को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की एक बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया था.