बिहार के निगमकर्मियों का आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू 

 

बिहार के सभी नगर निगम, नगर पर्षद और नगर पंचायतों के कर्मी शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. अब के उनके हड़ताल पर जाने से  सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के आसार हैं. दैनिक मजदूरों के स्थायीकरण और 18000 -21000 न्यूनतम वेतन, आउटसोर्सिंग समाप्त करने, समान काम का समान वेतन सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर वे हड़ताल पर गए है. 

जानकारी के अनुसार पटना, गया, बक्सर, आरा , नालन्दा, नवादा, बेगूसराय,  मुंगेर, वैशाली, दरभंगा, कटिहार,मुजफ्फरपुर,पश्चिम्मी और पूर्वी चम्पारण सहित पूरे बिहार के नगर निगम,नगर परिषद,नगर पंचायत के कर्मी हड़ताल मे शामिल हैं।. पटना नगर निगम के कर्मी सुबह से ही विभिन्न अंचलों मे इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे थे. 


वैसे हड़ताल पर गए निगमकर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी मांग को रख रहे हैं लेकिन उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है लिहाजा उनके पास हड़ताल पर जाने के अवाला दूसरा कोई रास्ता नहीं है. सरकार की तरफ से पहल नहीं होता देख आज से राज्य स्तर पर नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. इस हड़ताल में सफाई कर्मचारी, कार्यालय में काम करने वाले कर्मी, जलपूर्ति शाखा के कर्मी समेंत अन्य कर्मी शामिल हैं.