दिमागी दोष के शिकार हो गए हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव : अरविंद कुमार सिंह 
 

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि दिमागी दोष के शिकार हो गए हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जिसके चलते अनाप-शनाप कुछ भी बकते रहते हैं वह पूरा कंफ्यूज व्यक्ति है. कभी लिखने पढ़ने नहीं आता है तो आंख के डॉक्टर से आंख दिखाने चलें जाते हैं लाज छुपाने के लिए, समझ नहीं है इसलिए कुछ भी झूठ बोल देते हैं. जबकि आपको डॉक्टर के यहां नहीं मास्टर के यहां जाना चाहिए जहां आपको पढ़ने और लिखने के लिए सिखाया जा सके. आप नित्यानंद राय से डर गए हैं. वैसे यह पब्लिक है सब जानती है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आपको पता होना चाहिए कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनने से पहले भारतीय जनता पार्टी जैसे विशाल पार्टी का वह बिहार प्रदेश अध्यक्ष थे और आपको पता होना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश से लेकर वार्ड तक जितने पदाधिकारी हैं उतने राजद के सदस्य भी नहीं होंगे.

अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि हां एक बात आपको जरूर पता होना चाहिए कि आपके पिताजी भी बिहार के पहली बार जब मुख्यमंत्री बने थे तो भारतीय जनता पार्टी के पास शरणागत हुए थे और तब भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से वह बिहार में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे. इसलिए थोड़ा सा घोटालों का चश्मा उतार कर लाज शर्म को बरकरार रखिए.