नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में “सबकी माता गौ माता” विषय पर युवा चेतना का बड़ा आयोजन, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिखा संदेश

 

New Delhi: युवा चेतना की ओर से नई दिल्ली स्थित Constitution Club of India के सभागार में “सबकी माता गौ माता” विषय पर एक भव्य व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समाज के हजारों लोगों की उपस्थिति देखने को मिली।

कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता Shahnawaz Hussain, All India Imam Organization के चीफ इमाम Dr. Imam Umar Ahmed Ilyasi तथा रोहित कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा, “गाय हमारी माता है, हमारा उनसे नाता है।” उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी की नीतियां गाय विरोधी रही हैं।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि “गौ माता हमारे श्रद्धा और आस्था का केंद्र हैं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश में गौ माता की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है और गौ वध के खिलाफ सख्त माहौल बना है।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि “सबकी माता गौ माता है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश में गौ माता सुरक्षित हैं। रोहित सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला तथा पश्चिम बंगाल के मंत्री हुमायूं कबीर को लेकर भी बयान दिया।

कार्यक्रम में बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य आतिफ़ रशीद, वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार, सुरेंद्र कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।