बिहार में ऐसा वीरान पहाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी जेल जहां कुछ भी नहीं होगा, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इसे लेकर किया ऐलान...

Bihar: ये जेल कोई जंगल नहीं बल्कि वीरान पहाड़ियों पर बनाया जायेगा. जहां खाना पीना छोड़कर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट तक की सुविधा नहीं होगी. यहां तक की जेल आने जाने तक के लिए भी केवल एक सड़क होगी. जिसके चप्पे-चप्पे तक सुरक्षा होगी. उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने खुद ही इसे लेकर ऐलान किया है...
 

Bihar: बिहार में अब अपराधियों को सख्त सजा देने के लिए कालापानी जैसी सजा देने की तैयारी चल रही है. बिहार सरकार एक नया हाई सिक्योरिटी जेल बनवाने जा रही है, जहां कैदियों को बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग कर दिया जायेगा. ये जेल कोई जंगल नहीं बल्कि वीरान पहाड़ियों पर बनाया जायेगा. जहां खाना पीना छोड़कर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट तक की सुविधा नहीं होगी. यहां तक की जेल आने जाने तक के लिए भी केवल एक सड़क होगी. जिसके चप्पे-चप्पे तक सुरक्षा होगी. उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने खुद ही इसे लेकर ऐलान किया है. सम्राट चौधरी के मुताबिक, अपराधियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल पहाड़ पर बनेंगे, जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं होगा. यहां आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता होगा और इस रास्ते में चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जाएगी.

इतना ही नहीं, बाहरी दुनिया से इसे बिल्कुल अलग रखा जाएगा. जेल के आस-पास कोई व्यक्ति भी भटक नहीं सकेगा. इस जेल में अति गंभीर श्रेणी में आने वाले अपराधियों को रखा जाएगा. सम्राट चौधरी ने बताया कि अपराधियों को जेल में रखने को लेकर बहुत नाटक होते हैं. ऐसे में सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर ही हाई सिक्योरिटी जेल बनाने का फैसला लिया गया है. यहां ना तो इंटरनेट होगा और ना ही कोई आ-जा सकेगा.

अपराधियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल किस जिले में और कहां बनेगा, इसे लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं आई है. सम्राट चौधरी ने सदन में यह भी कहा था कि हमारा दायित्व जरूर बदल गया और गृह मंत्री की जिम्मेदारी मिली. लेकिन विभाग के सभी निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही लेते हैं, इसलिए किसी को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए. सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस न तो किसी अपराधी को छोड़ती है और न ही छोड़ेगी.

महिलाओं के लिए किया गया खास ऐलान

महिलाओं को लेकर भी खास ऐलान किया गया. गृह मंत्री ने कहा, स्कूल और कॉलेजों में लड़कियों सहित हॉट स्पॉट पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड (पुलिस दीदी) बनाया गया है. इसकी गश्ती के लिए 1500 स्कूटी और 3200 बाइक की व्यवस्था होगी. सभी 40 पुलिस लाइनों में जीविका दीदियों की रसोई खोली जाएगी. पुलिस के बच्चों की पढ़ाई के लिए हर पुलिस लाइन में एक-एक स्कूल खोला जाएगा.