बिहार में नए दौर का आगाज़: विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CM सम्राट चौधरी को दी बधाई, बोले- विकास की नई ऊंचाइयों पर जाएगा राज्य

 
Bihar news: बिहार विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सम्राट चौधरी को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना राज्य के लिए एक ऐतिहासिक और नए युग की शुरुआत का संकेत है।

दूरदर्शी नेतृत्व से बदलेगा बिहार

प्रेम कुमार ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी अपनी कर्मठता, दूरदर्शी सोच और प्रशासनिक क्षमता के दम पर बिहार को विकास, समृद्धि और सामाजिक न्याय के नए मुकाम तक ले जाएंगे।

डिप्टी CM को भी दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेता अपने अनुभव और निष्ठा से मुख्यमंत्री के साथ मिलकर राज्य के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।