बिहार में जारी है प्रशासनिक फेरबदल: 14 नये आईएएस अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, स्वास्थ्य से शिक्षा तक बदली कमान
Bihar: बिहार की सम्राट सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और तेज व प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नत हुए 14 अधिकारियों को विभिन्न विभागों में पदस्थापित कर दी है. सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के बाद अधिकारियों को अलग-अलग महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है. बिहार सरकार का दावा है कि इस फैसले से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी, योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार होगा और आम लोगों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच बेहतर बनेगी.
हाल ही बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत मृणायक दास को संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, मनोरंजन कुमार को निदेशक (प्रशासन), शिक्षा विभाग, विकास कुमार को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, साथ ही बिहार युवा आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसी तरह विधु भूषण चौधरी को संयुक्त सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, मो. वसीम अहमद को संयुक्त सचिव, पंचायती राज विभाग में तैनात किया गया है.
वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा में नव प्रोन्नत कृत्यानंद रंजन को संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग, मो. राशिद आलम को जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पटना, डॉ. गगन को प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भंडार निगम, अंजनी कुमार को विकास आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, मो. इजतबा हुसैन को संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, रजनीश कुमार को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, इबरार अहमद को संयुक्त सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मनोज कुमार को संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, हेमंत कुमार सिंह को संयुक्त सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में पदस्थापित किया गया है.
सम्राट सरकार का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों की नई तैनाती से प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी, निर्णय प्रक्रिया तेज होगी और विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पहले से अधिक मजबूत होगी. आने वाले महीनों में इसका असर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय प्रशासन जैसे अहम क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है.