अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा-1 के लिए 9 से 14 मार्च तक ऑनलाइन लॉटरी
शेड्यूल्ड कास्ट एंड शेड्यूल्ड ट्राइब वेलफेयर डिपार्टमेंट बिहार के अनुसार, लॉटरी प्रक्रिया संबंधित जिलों में तय कार्यक्रम के मुताबिक कराई जा रही है। इसमें अभिभावकों और अधिकारियों की मौजूदगी में ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों का चयन होगा। लॉटरी में चयनित बच्चों का नामांकन संबंधित आवासीय विद्यालयों में कराया जाएगा।
राज्य में फिलहाल 91 डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इन स्कूलों में कक्षा-1 और कक्षा-6 में नामांकन के लिए आवेदन मांगे गए थे। कक्षा-6 में एडमिशन के लिए 22 फरवरी को राज्यस्तरीय लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा-1 के लिए लॉटरी प्रणाली अपनाई गई है।
इन आवासीय विद्यालयों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा, भोजन और अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उनके समग्र विकास का अवसर देना है।