13 अप्रैल को पटना में गूंजेगा ‘आंबेडकर समग्र शिक्षा समागम’, शिक्षा से सशक्तिकरण का बड़ा संदेश
इसकी जानकारी देते हुए लखेंद्र कुमार रौशन ने बताया कि यह आयोजन B. R. अंबेडकर की शिक्षा संबंधी विचारधारा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
क्या है कार्यक्रम की खासियत?
• 13 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में आयोजन
• मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद
• आंबेडकर छात्रावासों के छात्र भी लेंगे हिस्सा
शिक्षा में बेटियों का कमाल
मंत्री ने गायघाट स्थित आंबेडकर आवासीय विद्यालय की उपलब्धि का जिक्र करते हुए बताया कि इंटर परीक्षा में शामिल 123 छात्राओं ने 100% प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल की इसे विभाग के लिए गर्व का क्षण बताया गया।
विदेश में पढ़ाई का मौका और आसान
सरकार ने SC-ST छात्रों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के तहत विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार की ओर से भी आर्थिक मदद दी जाएगी।
यह समागम सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा के जरिए सामाजिक बदलाव और सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार की बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।