भोजपुर पुलिस का बड़ा कदम: BSNL-जियो का कनेक्शन बंद, अब सिर्फ एयरटेल नंबर से जनता से जुड़ेंगे थानेदार और अधिकारी
Aarah: भोजपुर पुलिस ने संचार व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 30 अगस्त 2025 के बाद जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों के पुराने BSNL और जियो नंबर बंद कर दिए जाएंगे। अब पुलिस से संपर्क करने के लिए जनता को सिर्फ नए एयरटेल नंबरों का ही इस्तेमाल करना होगा।
दरअसल, कई बार आपात स्थिति में पुराने नंबरों पर संपर्क नहीं हो पाता था। BSNL और जियो की नेटवर्क दिक्कत खासकर ग्रामीण और दूरदराज़ के इलाकों में लगातार समस्या बन गई थी। इस वजह से थाना या अधिकारी से समय पर बात न हो पाने के कारण कानून-व्यवस्था पर असर पड़ता था।
एसपी भोजपुर राज ने बताया, “एयरटेल का नेटवर्क जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों हिस्सों में बेहतर पाया गया है। इसीलिए अब एक समान रूप से सभी अधिकारियों और थानों के लिए एयरटेल नंबर जारी किए गए हैं। इससे जनता को भी सुविधा होगी और पुलिसिंग भी तेज़ होगी।”
अब इन नंबरों पर मिलेगा तुरंत संपर्क
पुलिस विभाग ने सभी थानों और अधिकारियों के नए एयरटेल नंबर जारी कर दिए हैं। कुछ अहम नंबर इस प्रकार हैं:
• एसपी भोजपुर – 9031820621
• डीएसपी, सदर – 9031828822
• डीएसपी, कोईलवर – 9031826623
• डीएसपी, पीरो – 9031826624
• डीएसपी, जगदीशपुर – 9031826625
• यातायात डीएसपी, आरा – 9031826627
• साइबर डीएसपी, आरा – 9031826628
• टाउन थाना, आरा – 9031826644
• महिला थाना – 9031826653
• शाहपुर थाना – 9031826677
• पीरो थाना – 9031826662
• तरारी थाना – 9031826663
(बाकी सभी थानों और पदाधिकारियों के नंबर भी पुलिस विभाग ने सार्वजनिक कर दिए हैं।)
जनता से अपील
भोजपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे पुराने BSNL और जियो नंबरों पर कॉल न करें। किसी भी शिकायत, सूचना या आपात स्थिति में सीधे नए एयरटेल नंबरों पर संपर्क करें।
फायदा जनता को
नए बदलाव के बाद उम्मीद है कि थानों से सीधा और तेज़ संपर्क हो सकेगा। चाहे शिकायत दर्ज करनी हो, मदद लेनी हो या सूचना देनी हो- अब कॉल सीधे संबंधित थानेदार या अधिकारी तक पहुंच सकेगी।
भोजपुर के लोग अपने मोबाइल में तुरंत ये नए नंबर सेव कर लें, ताकि ज़रूरत पड़ने पर बिना समय गंवाए सीधे पुलिस तक पहुंच बनाई जा सके।