बेगूसराय में नौकरी का बड़ा मौका: 100 पदों पर भर्ती, 12वीं-ITI पास युवाओं के लिए जॉब कैंप 15 मई को
जिला नियोजनालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह रोजगार कैंप संयुक्त श्रम भवन स्थित ITI कैंपस, पन्हास में लगाया जाएगा। इस कैंप में Vision India Pvt Ltd भाग ले रही है, जो Ultraviolette Automotive कंपनी के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी।
Assembly Line Operator पद पर होगी भर्ती
कैंप के जरिए असेंबली लाइन ऑपरेटर पद के लिए कुल 100 रिक्तियों पर चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को कॉरपोरेट सेक्टर में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने का मौका मिलेगा। नौकरी का स्थान जिगानी, बेंगलुरु तय किया गया है।
जिला नियोजन पदाधिकारी Rana Amitesh ने बताया कि जॉब कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
कौन कर सकता है आवेदन?
कंपनी ने 12वीं पास, ITI और डिप्लोमा धारक युवाओं को आवेदन के लिए पात्र माना है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने ₹17,501 से ₹23,138 तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा PF, ESI और सब्सिडाइज्ड कैंटीन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी
अभ्यर्थियों को 15 मई की सुबह 10:30 बजे कैंप स्थल पर पहुंचना होगा। साथ में ये दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे—
• बायोडाटा
• आधार कार्ड
• पैन कार्ड
• शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अंक पत्र
• पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
जिला नियोजन विभाग के JSA राहुल कुमार ने बताया कि जिला नियोजनालय इस प्रक्रिया में केवल सेवा प्रदाता की भूमिका निभाएगा। नौकरी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कैंप स्थल पर अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।