महिला शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, CL के बाद SL लेने पर नहीं होगी रोक

महिला शिक्षकों के लिए राहत की खबर है. अब वे आकस्मिक अवकाश (CL) के साथ विशेष आकस्मिक अवकाश (SL) भी लगातार ले सकेंगी. 
 

महिला शिक्षकों के लिए राहत की खबर है. अब वे आकस्मिक अवकाश (CL) के साथ विशेष आकस्मिक अवकाश (SL) भी लगातार ले सकेंगी. इसको लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति को शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है. लगातार मिल रही शिकायतों और ग्रीवांस सेल में आवेदन पहुंचने के बाद विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है. इससे उन महिला शिक्षकों को राहत मिलेगी, जिन्हें पारिवारिक और व्यक्तिगत जरूरतों के कारण लगातार छुट्टी लेने में परेशानी होती थी.

महिला शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने छुट्टी को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है. अब महिला शिक्षक आकस्मिक अवकाश (CL) के साथ विशेष आकस्मिक अवकाश (SL) भी लगातार ले सकेंगी. यानी दोनों तरह के अवकाश एक साथ लेने पर आपत्ति नहीं की जाएगी. इस फैसले से उन महिला शिक्षकों को राहत मिलेगी, जिन्हें पहले CL के बाद लगातार SL लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता था.

दरअसल, महिला शिक्षकों को प्रत्येक महीने दो दिनों का विशेष आकस्मिक अवकाश (SL) देने का प्रावधान है. इसके अलावा उन्हें नियमानुसार आकस्मिक अवकाश (CL) भी मिलता है. कई बार व्यक्तिगत, पारिवारिक जरूरतों और बच्चों की देखभाल के लिए महिला शिक्षकों को दोनों तरह की छुट्टियां लगातार लेने की आवश्यकता पड़ती है. लेकिन CL के साथ SL जोड़कर छुट्टी लेने पर पहले आपत्ति जताई जाती थी.

ग्रीवांस सेल में पहुंचे आवेदनों पर विचार करने के बाद शिक्षा विभाग ने इस मामले में स्थिति स्पष्ट कर दी है. विभाग के स्पष्टीकरण के बाद अब महिला शिक्षक CL और SL को लगातार लेने की सुविधा का लाभ उठा सकेंगी. दोनों तरह के अवकाश को एक साथ लेने पर पहले की तरह आपत्ति नहीं होगी. इससे छुट्टी की स्वीकृति को लेकर बनी असमंजस की स्थिति खत्म होने की उम्मीद है.