पटना से बड़ा सियासी बयान: सी. आर. पाटिल बोले – नीतीश कुमार फिर संभालेंगे बिहार की कमान
Nov 4, 2025, 07:40 IST
Bihar political news: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने कहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने यह बयान पटना के एक होटल में आयोजित टेक्सटाइल समागम के दौरान दिया।
कार्यक्रम में उद्योग जगत के कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी रही। इस मौके पर मंत्री पाटिल ने बिहार में विकास और निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के औद्योगिक और जल संसाधन क्षेत्र में विशेष ध्यान दे रही है।
सी. आर. पाटिल ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की नई दिशा दी है और जनता का विश्वास एक बार फिर उन्हीं के साथ है।”
कार्यक्रम के दौरान राज्य में टेक्सटाइल उद्योग को प्रोत्साहन देने और नए निवेशकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।