प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जताया शोक

 
Bihar news: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने देश की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुमन कल्याणपुर का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है और उनकी मधुर आवाज हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित रहेगी।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सुमन कल्याणपुर ने अपनी सुरीली और भावपूर्ण गायकी से हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में अमिट पहचान बनाई। 1960 और 1970 के दशक में उन्होंने अपने गीतों के जरिए करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया।

उन्होंने कहा कि सुमन कल्याणपुर ने हिंदी, मराठी, भोजपुरी, मैथिली, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, ओड़िया समेत कई भाषाओं में गीत गाकर भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।