मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जताया गहरा शोक
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जताया गहरा शोक
May 28, 2026, 18:34 IST
Bihar News: हिंदी-उर्दू अदब की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर शायर और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बशीर बद्र के निधन पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बशीर बद्र साहब का जाना साहित्य और शायरी की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है।
अपने शोक संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बशीर बद्र ने अपनी शायरी के जरिए समाज में मोहब्बत, भाईचारा और इंसानियत का संदेश फैलाया। उनकी रचनाओं ने गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने का काम किया और देश-दुनिया में करोड़ों लोगों के दिलों को छुआ।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि “पद्मश्री” और “साहित्य अकादमी पुरस्कार” से सम्मानित बशीर बद्र साहब ने अपनी लेखनी से लोगों को जोड़ने का काम किया। उनकी शायरी आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार, साहित्य प्रेमियों तथा दुनिया भर में फैले उनके चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
बशीर बद्र के निधन की खबर से साहित्य जगत में शोक की लहर है और उनके चाहने वाले उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।