मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट की घटना पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जताया गहरा शोक

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरसही-डुमरी इलाके में निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हुए भीषण विस्फोट में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
 
उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को नाला निर्माण के दौरान जमीन के नीचे बिछी PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद तेज धमाका हुआ और एक मकान में आग लग गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए. 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.