दानवीर भामाशाह को शत-शत नमन- बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

Bihar news: दान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक भामाशाह की जयंती पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संदेश में कहा कि भामाशाह का नाम इतिहास में मातृभूमि के प्रति प्रेम, त्याग, बलिदान और अद्वितीय दानवीरता के लिए अमर है। उन्होंने बताया कि भामाशाह ने महाराणा प्रताप को कठिन समय में जो आर्थिक सहयोग दिया, वह मेवाड़ के पुनर्जागरण में निर्णायक साबित हुआ।

उन्होंने कहा कि भामाशाह की सहायता से ही महाराणा प्रताप ने अपनी सेना को दोबारा संगठित किया और संघर्ष के बाद मेवाड़ की अस्मिता को पुनः स्थापित किया। उनका जीवन राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित रहा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भामाशाह का त्याग और समर्पण आज भी समाज को प्रेरणा देता है और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।