Bihar: संजय जायसवाल के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के ट्विटर पर आधिकारिक अकाउंट से ब्लू टिक हटा लिया गया है। ट्विटर ने यह एक्शन किया लिया इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार, ट्विटर द्वारा ब्लू टिक तब हटाया जाता है जब कोई यूजर उसके नियमों की बार-बार अनदेखी करता है या फिर इनएक्टिव होता है तब अकाउंट से ब्लू टिक हट जाता है। इसके अलावा अकाउंट में यूजर नेम बदल जाने या किसी अकाउंट का मालिक नहीं रहता है तब अकाउंट से वेरिफिकेशन का ब्लू टिक बिना जानकारी या सूचना के हटा दिया जाता है। वहीं लगातार विवादित ट्विट करने से भी वेरिफिकेशन हट सकता है। बता दें, इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट बीते 14 सितंबर को हैक हो गया था। इसके बाद साइबर सेल में शिकायत के बाद भी कई दिनों तक अकाउंट रिकवर नहीं हो सका था।