29 जनवरी को होगी बिहार कैबिनेट की अहम बैठक, ‘संवाद’ कक्ष में लेंगे बड़े फैसले

 

Bihar news: बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने अगली कैबिनेट बैठक को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की है। इस सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 29 जनवरी 2026, गुरुवार को आयोजित की जाएगी।

बैठक का समय अपराह्न 4:30 बजे तय किया गया है। यह बैठक पटना स्थित 4, देशरत्न मार्ग के ‘संवाद’ कक्ष में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे।

सरकार की ओर से बैठक की तैयारी को लेकर सभी संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। सचिवालय के अलग-अलग विभाग, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और बिजली विभाग को भी समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए कहा गया है।

बैठक के बाद लिए गए फैसलों की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को प्रेस कॉन्फ्रेंस कराने का निर्देश दिया गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय हो सकते हैं।

अब सभी की नजरें 29 जनवरी की इस कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जिसमें राज्य से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।