पटना से बड़ी खबर: सीएम नीतीश और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अहम बैठक

 

Patna: राजधानी पटना में मंगलवार सुबह राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अचानक सीएम आवास पहुंचे। मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा एमएलसी संजय मयूख समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक महज शिष्टाचार मुलाकात नहीं, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव से जुड़ी रणनीति पर केंद्रित रही। सीट बंटवारे और चुनावी एजेंडे पर चर्चा की संभावना को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

एनडीए के दो बड़े नेताओं की यह बातचीत बिहार की राजनीति में बड़ा संकेत मानी जा रही है। चुनावी समीकरणों के बीच इस मुलाकात ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है