Bihar Cricket Team Announced! Vinoo Mankad Trophy के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन...BCCI Selectors का बड़ा फैसला

Bihar:  बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने Vinoo Mankad Trophy 2026-27 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार की 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम का चयन BCCI की ओर से बुलाए गए चयनकर्ताओं कृष्ण मोहन, हरविंदर सिंह सोढ़ी और पथिक पटेल ने किया. मुख्य टीम में आयुष शंकर, रितुराज राज सिंह, शाश्वत यादव, सार्थक झा, युवराज यादव समेत 17 खिलाड़ियों को जगह मिली है.

 

Patna: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने Vinoo Mankad Trophy 2026-27 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार की अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। टीम में प्रदर्शन और प्रतिभा के आधार पर कुल 17 खिलाड़ियों को मुख्य टीम में जगह दी गई है, जबकि 11 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के तौर पर रखा गया है।

इस टीम का चयन BCCI की ओर से बुलाए गए चयनकर्ताओं कृष्ण मोहन, हरविंदर सिंह सोढ़ी और पथिक पटेल ने किया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन, प्रतिभा और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया गया है।

17 खिलाड़ियों को मुख्य टीम में मिली जगह

बिहार की मुख्य टीम में आयुष शंकर
रितविज राज सिंह
शाश्वत वत्स
सार्थक झा (कप्तान)
युवराज यादव
अमन संजय राय
अंकित यादव
प्रियांशु कुमार यादव
अनमोल कुमार
पुष्पम राज
मोहित कुमार
विवेक आनंद
मोहम्मद खिजर
अभिषेक
सत्यम कुमार ( उप कप्तान)
शिवम झा
आर्यन पटेल को शामिल किया गया है।

इन युवा खिलाड़ियों के सामने अब Vinoo Mankad Trophy में खुद को साबित करने और घरेलू क्रिकेट के मंच पर अपनी पहचान बनाने का महत्वपूर्ण मौका होगा।

11 खिलाड़ी स्टैंडबाय में

मुख्य टीम के अलावा अर्जुन सिंह, अल्हमास सिन्हा, निकेश कुमार, अंशुलान शेखर, सुयश कुमार, हर्ष कुमार, आदित्य कुमार, सचिन राय, आनंद यादव, आयुष कुमार और अनिमेष को स्टैंडबाय सूची में रखा गया है।

स्टैंडबाय खिलाड़ियों को भी टीम के साथ बने रहने और जरूरत पड़ने पर मुख्य टीम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

बिहार के मैचों का कार्यक्रम

वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बिहार एलीट कैटेगरी के ग्रुप बी में खेलेगा। इस ग्रुप में बिहार के अलावा ओड़िशा, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब की टीमें हैं। मुकाबला पुडुचेरी में खेला जायेगा।

8 अक्टूर : बिहार बनाम उत्तरप्रदेश
10 अक्टूबर : बिहार बनाम छत्तीसगढ़
12 अक्टूबर : बिहार बनाम पंजाब
14 अक्टूबर : बिहार बाम ओड़िशा
16 अक्टूबर : बिहार बनाम हरियाण

BCCI चयनकर्ताओं की मौजूदगी रही खास

इस बार बिहार की टीम के चयन में BCCI की ओर से बुलाए गए चयनकर्ताओं की भूमिका खास रही। कृष्ण मोहन, हरविंदर सिंह सोढ़ी और पथिक पटेल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्रतिभा का आकलन करने के बाद 17 सदस्यीय टीम का चयन किया।

टीम के ऐलान के बाद युवा खिलाड़ियों में उत्साह है। अब सभी की नजरें Vinoo Mankad Trophy 2026-27 के शुरुआती मुकाबलों पर टिकी हैं। बिहार की युवा टीम टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगी।