बिहार को दीपावली और छठ से पहले बड़ी रेल सौगात, राज्य में सात नई ट्रेनें शुरू
Patna Desk: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने बिहार को सात नई ट्रेनों का तोहफा दिया है। सोमवार को पटना जंक्शन से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े, जबकि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य नेता पटना जंक्शन पर मौजूद रहे।
तीन नई अमृत भारत ट्रेनें
बिहार को इस अवसर पर तीन नई अमृत भारत ट्रेनें मिली हैं:
1. मुजफ्फरपुर – चर्लपल्ली (हैदराबाद)
• ट्रेन संख्या 15293, साप्ताहिक।
• मुजफ्फरपुर से मंगलवार 10:40 बजे रवाना।
• नियमित परिचालन 14 अक्टूबर से शुरू।
2. दरभंगा – मदार (राजस्थान)
• ट्रेन संख्या 19623/19624।
• समय सारणी जल्द जारी होगी।
3. छपरा – आनंद विहार (दिल्ली)
• ट्रेन संख्या 15133/15134, सप्ताह में 2 दिन।
• नियमित परिचालन की तिथि रेलवे द्वारा बाद में घोषित की जाएगी।
चार नई पैसेंजर ट्रेनें
इन तीन वंदे भारत ट्रेनों के साथ बिहार को चार नई पैसेंजर ट्रेनें भी मिली हैं। ये ट्रेनें 1 अक्टूबर से नियमित चलेंगी:
• बक्सर – पटना पैसेंजर
• पटना – इस्लामपुर डीएमयू
• झाझा – दानापुर पैसेंजर
• नवादा – पटना डीएमयू
नई ट्रेनों के परिचालन से बिहारवासियों को राज्य के भीतर और दिल्ली, हैदराबाद, राजस्थान के सफर में सुविधा मिलेगी।
मौके पर मौजूद नेता
इस दौरान नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार, पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद, नवादा सांसद विवेक ठाकुर, और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को सफर में समय की बचत और बेहतर सुविधा मिलेगी, खासकर त्योहारों के सीजन में।