बिहार सरकार ने शिक्षा सेवकों के लिए खोला खजाना: स्मार्टफोन और शिक्षण सामग्री पर 55 करोड़ का बड़ा निवेश

 

Patna Desk: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने टोला सेवकों और तालीमी मरकज के लिए स्मार्टफोन खरीदने हेतु 30 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके साथ ही इन्हें प्रतिवर्ष मिलने वाली शिक्षण सामग्री मद में भी 8,595 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

शिक्षा विभाग की जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 से राज्य योजना के तहत कार्यरत महादलित, दलित और अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग के शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज को अब शिक्षण सामग्री मद में 3,405 रुपये की बजाय 12,000 रुपये प्रति वर्ष प्राप्त होंगे। डिजिटल गतिविधियों और शैक्षणिक सुधार के लिए प्रत्येक शिक्षा सेवक/तालीमी मरकज को 10,000 रुपये की सहायता राशि स्मार्टफोन खरीदने के लिए दी जाएगी।

इस योजना से राज्य में 20 टोला सेवक और 10,000 तालीमी मरकज सीधे लाभान्वित होंगे। कुल 30,000 केंद्रों के लिए यह राशि खर्च की जाएगी। शिक्षण सामग्री में वृद्धि और स्मार्टफोन के लिए अनुदान मिलाकर सरकार द्वारा कुल 55.78 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

शिक्षा विभाग का कहना है कि यह पहल डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षा सेवकों की कार्य क्षमता को सशक्त बनाने के लिए की जा रही है।