Bihar IAS Transfer: विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने 10 IAS अधिकारियों का किया बड़ा तबादला
Patna: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में हलचल के साथ-साथ अब प्रशासनिक स्तर पर भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। नीतीश सरकार ने सोमवार को 10 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसका अधिसूचना भी जारी कर दी है।
किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
• चन्द्रिमा अत्री – उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद पूर्णिया से हटाकर विशेष कार्य पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना नियुक्त।
• गरिमा लोहिया – अनुमंडल पदाधिकारी, पालीगंज (पटना)।
• तुषार कुमार – अनुमंडल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पूर्वी।
• अनिरुद्ध पांडेय – अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनिया (कैमूर)।
• कृतिका मिश्रा – अनुमंडल पदाधिकारी, पकड़ीदयाल (पूर्वी चंपारण)।
• आकांक्षा आनंद – अनुमंडल पदाधिकारी, बारसोई (कटिहार)।
• प्रधुम्न सिंह यादव – अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी (खगड़िया)।
• अंजली शर्मा – विशेष कार्य पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग, पटना।
• रोहित कर्दम – अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा।
• शिप्रा विजयकुमार चौधरी – विशेष कार्य पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, पटना।
• नेहा कुमारी – विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पटना।
चुनावी मौसम में क्यों अहम है यह तबादला?
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रशासनिक स्तर पर यह फेरबदल कई मायनों में अहम माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि सरकार चुनावी तैयारियों को सुचारू रखने और संवेदनशील जिलों में प्रशासनिक पकड़ मजबूत करने के लिए ऐसे कदम उठा रही है।