Bihar Police Transfer: 27 DSP का तबादला, कई जिलों में बदले SDPO
Bihar Police Transfer: बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सम्राट सरकार ने डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादले के बाद कई अनुमंडलों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।
पटना से लेकर कई जिलों में बदले गए अधिकारी
अधिसूचना के अनुसार, पटना के डीएसपी प्रशासन सोनू कुमार राय को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, फुलवारी शरीफ बनाया गया है। वहीं फुलवारी शरीफ के SDPO-I सुशील कुमार को आरा सदर का SDPO-I नियुक्त किया गया है।
जमालपुर रेल डीएसपी उमेश्वर चौधरी को एएसपी बीविसपु-14 की जिम्मेदारी दी गई है। प्रेमचंद सिंह को SDPO-II, सदर छपरा और पोलस्त कुमार को महुआ, वैशाली का SDPO बनाया गया है।
वहीं गुलशन कुमार को डीएसपी रेल गया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। STF के डीएसपी प्रशांत कुमार को बेगूसराय में SDPO-I और STF के ही डीएसपी राजेश कुमार को हथुआ का SDPO बनाया गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
डीएसपी ट्रैफिक रोहतास अमरकांत को SDPO मंझौल बनाया गया है। सतीश सुमन को SDPO-I समस्तीपुर, राकेश कुमार रंजन को बिहारशरीफ सदर का SDPO-II और पंकज कुमार मिश्रा को अरेराज का SDPO बनाया गया है।
गोरख राम को डीएसपी बीविसपु-4 डुमरांव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आनंद मोहन गुप्ता को सीवान सदर का SDPO-II बनाया गया है।
डीएसपी ट्रैफिक सीवान निशिकांत भारती का तबादला SDPO सिमरी बख्तियारपुर के पद पर किया गया है। वहीं डीएसपी साइबर क्राइम सारण चंद्र भूषण को SDPO दाउदनगर की जिम्मेदारी मिली है।
अभिनव कुमार को विशेष सुरक्षा दल, पटना से SDPO वजीरगंज भेजा गया है।
सहरसा, बेतिया, रामनगर समेत कई जगहों पर नई तैनाती
पंकज कुमार सिंह, जो डीएसपी मुख्यालय बक्सर के पद पर तैनात थे, उन्हें SDPO सहरसा सदर बनाया गया है। राकेश कुमार भाष्कर को डीएसपी बीविसपु-15 सुपौल से SDPO-II बेतिया सदर की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से सत्येंद्र राम को SDPO रामनगर बनाया गया है। अजय कुमार, जो SDPO बारसोई, कटिहार के पद पर थे, उन्हें SDPO मधेपुरा सदर की जिम्मेदारी दी गई है।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पवन कुमार को SDPO वीरपुर भेजा गया है। वहीं पवन कुमार सिंह को डीएसपी ट्रैफिक अरवल से SDPO उदाकिशुनगंज बनाया गया है।
गोपालगंज, खड़गपुर में भी बदले गए SDPO
कृपालचंद्र जयसवाल को डीएसपी निगरानी ब्यूरो से SDPO-II गोपालगंज सदर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अभय कुमार, जो डीएसपी बीविसपु-13 दरभंगा के पद पर तैनात थे, उन्हें SDPO खड़गपुर बनाया गया है।
गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी तत्काल संभालने का निर्देश दिया गया है।
27 DSP अधिकारियों के तबादले से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
बिहार में एक साथ 27 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले से पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव हुआ है। इनमें कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण अनुमंडलों में SDPO की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को रेल, STF, ट्रैफिक, निगरानी और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।