Bihar politics: 10वीं बार बिहार के CM बने नीतीश कुमार, मोतिहारी के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने लीफ आर्ट से दी अनोखी बधाई
Bihar news: बिहार आज एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस खास मौके पर पूरे राज्य से बधाइयों की बाढ़ आ रही है, लेकिन मोतिहारी के अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनूठी कला से सीएम को जिस तरह शुभकामनाएं दी हैं, उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
पीपल के पत्ते पर उकेरी नीतीश कुमार की आकृति
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लीफ-आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के पत्ते पर बेहद बारीकी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चित्र उकेरा, जिसे देखने वाले दंग रह जा रहे हैं। पत्ते पर उन्होंने बड़ा और प्रभावशाली संदेश भी लिखा है- “विकसित बिहार के शिल्पकार- 10वीं बार नीतीश कुमार”
यह सिर्फ एक कलाकृति नहीं, बल्कि बिहार की कला, संवेदना और गौरव का प्रतीक बन गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मधुरेंद्र की कलाकृति
मधुरेंद्र की यह लीफ आर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे बिहार की पारंपरिक कला को आधुनिक अभिव्यक्ति देने का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।
रिपोर्टर: प्रशांत कुमार, मोतिहारी