बिहार राज्य सहकारी बैंक में 277 सहायक पदों का रिजल्ट घोषित, DCCB–BSCB नियुक्ति का रास्ता साफ

 
Bihar news: सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Bihar State Cooperative Bank Ltd. ने सहायक (Customer Service Assistant–CSA) के 277 पदों पर आयोजित प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

यह परीक्षा Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) के माध्यम से आयोजित की गई थी, जिसके जरिए राज्य के विभिन्न जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) और बिहार राज्य सहकारी बैंक में नियुक्ति होनी है।

वेबसाइट पर उपलब्ध है परिणाम

सफल अभ्यर्थियों की सूची बैंक की आधिकारिक वेबसाइट biharscb.co.in पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर के जरिए परिणाम देख सकते हैं।

पारदर्शी रही पूरी चयन प्रक्रिया

बैंक प्रबंधन के अनुसार पूरी चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों और पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई है। नियुक्ति की अगली प्रक्रिया से जुड़ी सभी आवश्यक दिशा-निर्देश और अपडेट भी वेबसाइट के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे।

सहकारी बैंकिंग को मिलेगी मजबूती

बैंक ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नवचयनित कर्मी सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे तथा ग्राहकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करेंगे।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब चयनित उम्मीदवारों की निगाहें नियुक्ति प्रक्रिया की अगली घोषणा पर टिकी हैं।