बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद में शतक लगाया, 14 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड

 
फल
बिहार के वैभव सूर्यवंशी IPL में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 17 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। वैभव ने 18वें सीजन में सबसे कम गेंदों पर फिफ्टी भी लगाई है।
इसके बाद उन्होंने 38 गेंद पर 101 रन बनाए। 11 सिक्स और 7 चौका जड़ा है। वैभव की शानदार पारी के बाद राजस्थान रॉयल्स 8 विकेट से जीत गया है। वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब के साथ 1 लाख का इनाम दिया गया।
वैभव ने कहा- 'जो इतने दिनों से प्रैक्टिस कर रहे थे उसका आज परिणाम ग्राउंड पर दिखा है।' वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था।
टीम ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए। राजस्थान ने 2 विकेट के नुकसान पर 16वें ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।
गुजरात से शुभमन गिल ने 84 और जोस बटलर ने 50 रन बनाए। राजस्थान से वैभव ने 101 और यशस्वी जायसवाल ने 70 रन बनाए। रियान पराग 32 रन बनाकर नॉटआउट रहे। महीश तीक्षणा को 2 विकेट मिले।
वैभव IPL और टी-20 में फिफ्टी और सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बने। उन्होंने 35 गेंद पर शतक लगाया, यह IPL में किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे कम गेंदों पर शतक है।