युवा संसद में चमके बिहार के युवा: हिमांशु ने मारी बाजी, अब दिल्ली में दिखाएंगे दम
कार्यक्रम के समापन अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में गठित जूरी ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। इस जूरी में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे, जिन्होंने युवाओं के प्रदर्शन को सराहा।
टॉप 3 में किसने मारी बाजी?
इस प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण के हिमांशु कुमार ने पहला स्थान हासिल कर सबको पीछे छोड़ दिया। वहीं भागलपुर के मो. नौशाद करीम दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पटना की आयुषी आर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
तीनों विजेताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित युवा संसद में भाग लेने का सुनहरा अवसर भी प्रदान किया गया।
हर प्रतिभागी को मिला सम्मान
कार्यक्रम में शामिल अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके उत्साह में और वृद्धि हुई।
युवाओं की आवाज बना मंच
यह युवा संसद कार्यक्रम न केवल प्रतियोगिता का मंच बना, बल्कि युवाओं को लोकतंत्र, नीति और विकास जैसे अहम मुद्दों पर अपनी बात रखने का अवसर भी मिला।