गयाजी में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, बच्चों के बीच कॉपी-कलम व मिठाई वितरित
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मिश्रा ने पार्टी के इतिहास और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना वर्ष 1980 में महान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेई सहित अनेक राष्ट्रवादी नेताओं के प्रयास से हुई थी। पार्टी ने अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास को अपना मूल मंत्र बनाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है और आज यह विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के विश्वास के कारण संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है। अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में देश ने सुशासन और विकास का नया दौर देखा।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। आज कई राज्यों में भाजपा की सरकार है तथा कई राज्यों में सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार चलाई जा रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करें। साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा देश के उज्ज्वल भविष्य और समाज के सर्वांगीण विकास की कामना की।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर, गोपाल प्रसाद यादव, राणा रंजीत सिंह, वार्ड पार्षद राजीव कुमार सिन्हा, विजय प्रसाद उर्फ काला नाग, मंटू कुमार, महेश यादव, बबलू गुप्ता, सुनील रविदास, दारा रविदास, प्रदीप, शंकर, अनिल, बुलाकी, शिवनी देवी, सुमित्रा देवी, मीना देवी, सुनीता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।