Breaking news: तेजप्रताप यादव आज शाम पांच दिन के लिए निकलेंगे वृन्दावन

 


राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव हमेशा ही अपने अंदाज के लिए चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपने कपड़ों और बालों के लिए वह मीडिया में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने जब बाल कटवाया था और अपना नया हेयर कट साझा किया था तब उनकी खूब चर्चा हो रही थी। वहीं अब खबर है कि वह आज शाम यानी कि शुक्रवार को वृंदावन के लिए रवाना होंगे। तेजप्रताप अगले पांच दिन वहीं रहेंगे। 

बता दें, तेजप्रताप यादव के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका मन अध्यात्म में लगता है। यह पहली बार नहीं है जब तेजप्रताप वृंदावन जा रहे हों। इससे पहले भी वह कई बार वृंदावन जा चुके हैं। पार्टी से बगावत के बाद जब वह पिता लालू यादव से मिलने दिल्ली गए थे तब भी वह अपना मन शांत करने के लिए वृंदावन गए थे और वहां जाकर उन्होंने अपने गुरु के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की थी। हालांकि, अब तेजप्रताप वृंदावन क्यों जा रहे हैं यह कहना फिलहाल मुश्किल है। 

उपचुनाव जीतने वाले विधायक आज 4 बजे लेंगे शपथ- https://newshaat.com/bihar-local-news/mlas-who-won-byelections-will-take-oath-today-at-4-pm/cid5704024.htm