BSEB Matric Result 2026: 15 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर, मोबाइल मैसेज और ऑफिशियल वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट...

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 घोषित करने जा रहा है. इस साल लगभग 15 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी और अब उनका इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है. 
 

Bihar: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट थोड़ी देर में जारी किया जाएगा. परीक्षा में करीब 15 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था, जो लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड स्तर पर रिजल्ट अपलोड करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन वेबसाइट और मोबाइल मैसेज (SMS) के माध्यम से देख सकेंगे. बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक प्लेटफॉर्म भी एक्टिव किए गए हैं, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर और रोल कोड की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

HOW TO CHECK RESULT (STEP BY STEP)

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  4. सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  5. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें

RESULT CHECK WEBSITES

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com

SMS से रिजल्ट ऐसे देखें:

  • BIHAR10 <स्पेस> रोल नंबर टाइप कर निर्धारित नंबर पर भेजें
  • कुछ ही सेकंड में मोबाइल पर रिजल्ट प्राप्त होगा