बिहार में चोपट राज’: हत्या, बेरोजगारी और बदहाल सिस्टम पर तेजश्वी यादव का तीखा हमला

 
Bihar political news: बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राजद नेता तेजश्वी यादव ने मौजूदा नीतीश कुमार बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था से लेकर अर्थव्यवस्था तक हर मोर्चे पर सरकार को घेरा है। अररिया के फारबिसगंज में हुई जघन्य हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने राज्य में “चोपट राज” होने का आरोप लगाया।

दिनदहाड़े सिर काटा जा रहा, प्रशासन गायब

अररिया की खौफनाक घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि अब बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी घटनाओं के दौरान प्रशासन कहां रहता है।

स्वास्थ्य और सिस्टम पर भी सवाल

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, अस्पतालों में इलाज नहीं, दवाइयों की कमी और मरीजों को स्ट्रेचर तक नहीं मिल रहा। उनका कहना है कि सरकार जनता की समस्याओं से ज्यादा सत्ता के समीकरण बनाने में व्यस्त है।

मंत्री बनने की होड़, जनता परेशान

एनडीए पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नेताओं के बीच सिर्फ मंत्री पद की दौड़ चल रही है, जबकि आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रही है।

गरीबी, बेरोजगारी और पलायन का मुद्दा

नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार आज भी देश के सबसे गरीब राज्यों में है। उन्होंने दावा किया कि बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में राज्य लगातार पीछे है।

खजाना खाली, सैलरी तक लटक रही

सरकार की आर्थिक स्थिति पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य का खजाना खाली हो चुका है। कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और यहां तक कि मंत्रियों तक को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है।

तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था

प्रशासनिक विफलता और आर्थिक बदहाली को मुद्दा बनाते हुए सरकार पर चौतरफा हमला बोला है, जिससे बिहार की सियासत में नया घमासान शुरू हो गया है।