बेमौसम बारिश से तबाह फसलें, सरकार अलर्ट- मंत्री बोले ‘किसानों को हर हाल में मिलेगी मदद’
कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने विभागीय अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि राज्यभर में फसल क्षति का त्वरित आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जाए।
जिलों में उतरी टीमें, शुरू हुआ सर्वे
मंत्री के निर्देश के बाद कृषि विभाग की टीमें मैदान में उतर गई हैं। प्रधान सचिव, कृषि निदेशक और उद्यान निदेशक स्तर के अधिकारियों को भी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि नुकसान का सही और पारदर्शी आकलन हो सके।
‘आपदा में सरकार किसानों के साथ’
मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने दोहराया कि प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता दी जाएगी।
राहत पैकेज पर जल्द फैसला
सरकार ने संकेत दिए हैं कि जैसे ही जिलों से नुकसान की रिपोर्ट मिलेगी, उसके आधार पर राहत पैकेज, वैकल्पिक फसल के बीज और अन्य मदद पर तुरंत निर्णय लिया जाएगा।