नवादा के दिव्यांशु राय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, इंटरनेशनल रिसर्च ओलंपियाड में भारत को दिलाई रैंक-1.

 

Nawada: बिहार के नवादा जिले के मोतिबिघा-गोनावां के मूल निवासी और वर्तमान में मध्यप्रदेश के विदिशा स्थित स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र दिव्यांशु राय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए इंटरनेशनल रिसर्च प्रोजेक्ट ओलंपियाड 2026 के ग्रैंड फिनाले में स्थान बना लिया है. उनकी इस उपलब्धि से नवादा सहित पूरे बिहार में खुशी और गर्व का माहौल है. 

सनद हो कि इंडोनेशिया साइंटिफिक सोसाइटी द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध प्रतियोगिता में दुनिया के विभिन्न देशों के युवा शोधकर्ता भाग लेते हैं. भारत से चयनित पांच टीमों में दिव्यांशु राय की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इंडिया रैंक-1 हासिल की है.