बिहार विधान परिषद में प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता पर व्याख्यान, डॉ. अभिषेक सिंह ने दी समय पर जांच की सलाह

Bihar: डॉक्टर सिंह ने कहा की 50-60 की उम्र के लोगों को प्रोस्टेट का नियमित जांच कराना चाहिए ताकि समय रहते बीमारी की पहचान एवं उसका कारगर इलाज हो सके. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसकी जांच सरल एवं बहुत सस्ती होती है.
 

Bihar:  Awadhesh Narayan Singh के विशेष आमंत्रण पर Dr. Abhishek Singh ने बिहार विधान परिषद उपभवन सभागार में प्रोस्टेट कैंसर एवं प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया.

Muljibhai Patel Urological Hospital के सुप्रसिद्ध मूत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 50 से 60 वर्ष की आयु के लोगों को प्रोस्टेट की नियमित जांच अवश्य करानी चाहिए, ताकि बीमारी की समय रहते पहचान हो सके और प्रभावी इलाज संभव हो पाए. उन्होंने बताया कि प्रोस्टेट की जांच काफी सरल और कम खर्चीली होती है.

डॉ. सिंह ने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का जिक्र करते हुए कहा कि अब रोबोटिक तकनीक के माध्यम से प्रोस्टेट से संबंधित बीमारियों का इलाज आसानी से किया जा रहा है. इससे मरीजों को कम परेशानी होती है और वे कम समय में स्वस्थ हो जाते हैं.

इस अवसर पर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस व्याख्यान को जनोपयोगी और बेहद प्रभावी बताया. उन्होंने कहा कि डॉ. अभिषेक सिंह मूल रूप से बिहार से हैं, इसलिए उनका बिहार के मरीजों से विशेष जुड़ाव है. सभापति ने यह भी बताया कि उन्होंने स्वयं भी अपना ऑपरेशन डॉ. सिंह से करवाया है. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन Ramvachan Rai ने किया.

कार्यक्रम में Sanjeev Kumar Singh, Maheshwar Singh, Vijay Kumar Singh, परिषद के प्रभारी सचिव Shankar Kumar सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.