पटना के डॉ. विनोद शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में बने सदस्य
डॉ. विनोद शर्मा की इस नियुक्ति की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी और इसे बिहार के लिए सम्मान की बात बताया।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. विनोद शर्मा ने देश के गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री J. P. नड्डा, भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सराओगी तथा अनिल सुलभ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और सरकारी कामकाज में इसके प्रभावी उपयोग को बढ़ाने के लिए वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
डॉ. शर्मा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों में बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रबंधन मंत्री कृष्णा रंजन सिंह, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता डॉ. विवेकानंद पासवान, जनार्दन शर्मा योगी, साहित्यकार डॉ. मनोज गोवर्धन पुरी और भानु प्रताप सिंह समेत कई सामाजिक व साहित्यिक हस्तियां शामिल हैं।
गौरतलब है कि हिंदी सलाहकार समिति का उद्देश्य मंत्रालयों और विभागों में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देना और राजभाषा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करना होता है। ऐसे में डॉ. विनोद शर्मा की नियुक्ति को हिंदी भाषा के विकास और उसके प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।