पुल टूटने से अब अमौर की जनता को 70 किलोमीटर की दूरी तय कर जाना होगा जिला मुख्यालय…विभाग द्वारा भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के बोर्ड लगाने के बावजूद आवाजाही चलती रही
पूर्णिया। पूर्णिया जिला अंतर्गत अमौर प्रखंड में असियानी घाट पर निर्मित पुल जो कि 20 वर्ष पूर्व बना है एवं वर्तमान में क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इस पुल की क्षतिग्रस्त होने की सूचना विभाग को पूर्व में दी गई थी और साथ ही साथ भारी वाहनों के आवागमन रोकने के लिए विभाग द्वारा सूचना बोर्ड भी लगया गया था।
इसके बावजूद दिनांक 06.09. 2026 को एक ट्रक चालक के द्वारा सुरक्षा मानकों को अनदेखा करते हुए क्षतिग्रस्त पुल को पार किया गया एवं पुनः ट्रक चालक द्वारा पुल के दूसरे छोर पर पहुंचकर ट्रक को ब्रेक करने का प्रयास किया गया। इस कम में ही ट्रक के द्वारा पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए साथ ही पुल का एक स्पैंन तोड़ते हुए ट्रक नीचे गिर गया। इसमें जान-माल की क्षति की कोई सूचना नहीं है।
जिला प्रशासन एवं संबंधित अभियंताओं के द्वारा आवश्यक कदम उठाये जा रहें है। पुल पर आवागमन रोकने हेतु बैरिकेटिंग (ब्रिक वाल) तैयार किया जा रहा है। इस पुल के समान्तर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा नये आरसीसी पुल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसे प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
जिला पदाधिकारी आईएएस अंशुल कुमार के संज्ञान में आते ही इसे गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। निर्देश के आलोक में सहायक आपदा प्रबंधन पूर्णिया (एडीएमओ) प्रणव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी अमौर तथा जलालगढ़ एसडीआरएफ टीम और संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर तत्काल आवागमन के लिए नाव का परिचालन शुरू कराया गया है।