200 एकड़ जमीन खरीदने वाले भगत यादव के ठिकानों पर ED की रेड, बेटा हिरासत में; बिहार-झारखंड में छापेमारी
जमीन कारोबारी सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव के खिलाफ EOU ने कार्रवाई की है। टीम ने गया, बोधगया और औरंगाबाद में दबिश दी है। भगत यादव राजद का सदस्य बताया जाता है।
गयाजी-डोभी के पांच प्रमुख ठिकानों के अलावा औरंगाबाद और पड़ोसी राज्य झारखंड में भी एक ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।
मौके से भगत यादव के बेटे मोनू यादव को EOU ने हिरासत में लिया। उसे लेकर भगत यादव के सहयोगी प्रेम सिंह के पास लेकर EOU निकली है।
EOU की यह पूरी कार्रवाई एक गोपनीय और ठोस लिखित शिकायत के आधार पर शुरू हुई है। जिसमें भगत यादव की ओर से अवैध तरीके से करीब 200 एकड़ जमीन खरीदने करने का सनसनीखेज खुलासा किया गया है।
आरोप है कि भगत यादव ने जमीन पर जबरन कब्जा, रंगदारी और आपराधिक गठजोड़ के दम पर करोड़ों रुपए की काली कमाई कर रखी है।
उसने अपनी पत्नी सुनीता देवी, बेटे आर्यन कुमार, करीबी सहयोगियों और अपनी कंपनी के नाम पर बेनामी संपत्ति बनाई है।
जांच टीम के हाथ लगी दस्तावेजों की सूची में कुल 76 अलग-अलग संपत्तियों का ब्योरा दर्ज है, जिनकी खरीद-बिक्री वर्ष 2014 से 2026 के बीच की गई है।
इन रजिस्ट्री कागजात में भगत यादव के अलावा पत्नी सुनीता देवी, पुत्र आर्यन कुमार, सुधीर पांडेय और उपेंद्र प्रसाद समेत कई अन्य करीबियों के नाम बतौर खरीदार दर्ज हैं।
यह नेटवर्क सिर्फ डोभी या शेरघाटी तक सीमित नहीं है। बल्कि बजौरा, बोधगया, बाराचट्टी, परसावां, बड़गांव, अमरथ से लेकर पटना तक फैला है।
भगत यादव का पुराना आपराधिक इतिहास भी EOU के रडार पर है। क्राइम रिकॉर्ड के मुताबिक, भगत यादव पर बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में अपहरण, रंगदारी और जमीन कब्जा करने से जुड़े कुल 23 मामले दर्ज हैं।