उद्धव के 6 सांसद तोड़ने वाले एकनाथ शिंदे को झटका, MLC चुनाव में निर्दलीय से हार; 4 पर बीजेपी

 

Bihar news: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में एकनाथ शिंदे को बड़ा झटका लगा है. एक तरफ उद्धव सेना के 6 सांसद उनकी शिवसेना में आज शामिल होने वाले हैं तो वहीं उनके एक कैंडिडेट को विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय से हार का सामना करना पड़ा है. नासिक में उनके कैंडिडेट नरेंद्र दराडे को निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गिते ने करारी शिकस्त दी है. गोकुल भाजपा के नेता रहे हैं, लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिला तो फिर निर्दलीय ही उतर गए थे. 

नासिक में शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें गोकुल गिते ने हराया है. खास बात यह है कि गोकुल बीजेपी के नेता हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था. जिसके चलते उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. जिसमें उन्हें जीत मिली है. चुनाव से पहले शिवसेना और भाजपा ने यहां अपने नगर सेवकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें ठाणे के एक होटल में भी ठहराया था. क्योंकि चुनाव में खरीद-फरोख्त का डर था. लेकिन भाजपा और शिवसेना की यह रणनीति नासिक में काम नहीं आई और निर्दलीय गोकुल गिते ने भाजपा शिवसेना के उम्मीदवार को हरा दिया है.

हालांकि, भाजपा के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि पार्टी एमएलसी की चार सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी के उम्मीदवार अमरावती, सोलापुर, भंडारा-गोंदिया और धाराशिव-बीड़-लातूर सीट पर आगे चल रही है. सत्ताधारी महायुति के लिए महाराष्ट्र विधान परिषद के यह चुनाव अहम माने जा रहे हैं. क्योंकि उद्धव ठाकरे की पार्टी में हो रही बगावत के बीच यह नतीजे आ रहे हैं. जिस पर राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें भी टिकी है. चुनावों में क्रॉस वोटिंग की चर्चा भी रही है. ऐसे में शिवसेना-बीजेपी ने कई सीटों पर चुनाव से पहले अपने नगरसेवकों को होटलों में भी ठहराया था. महाराष्ट्र विधान परिषद की कुल 17 सीटें खाली हुई थी. जिसमें 6 सीटों पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए थे. जबकि 11 सीटों पर वोटिंग की स्थिति बनी थी. जहां 18 जून को वोटिंग हुई थी. जिनके नतीजे आज आ रहे हैं.

महाराष्ट्र की 17 में से 6 सीटों पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए थे. उनमें सत्ताधारी महायुति गठबंधन को 5 सीटें मिली थी. जबकि 1 सीट शरद यादव की पार्टी को मिली थी. शिवसेना के दुष्यंत चतुर्वेदी यवतमाल और रविंद्र फाटक ठाणे सीट पर चुने गए थे. जबकि बीजेपी के अरुण लखानी वर्धा-गडचिरौली-चंद्रपुर सीट से और प्राजक्त तनपुरे अहिल्यानगर सीट पर चुने गए थे. इसी तरह रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट पर एनसीपी अजित पवार गुट के अनिकेत तटकरे को जीत मिली थी. जबकि शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को पुणे सीट मिली थी. यहां से पार्टी के विक्रम काकड़े निर्विरोध चुने गए थे.

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजे सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महाविकास आघाड़ी की राजनीतिक ताकत का भी आकलन करने का काम करेंगे. यह नतीजे आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिहाज से भी अहम हैं. क्योंकि कई सीटों पर मजबूत निर्दलीय उम्मीदवारों ने मुकाबला दिलचस्प बना दिया है.