शपथ के बाद एक्शन मोड में सम्राट’: CM बनते ही ली पहली हाईलेवल मीटिंग, फाइलों पर साइन- नीतीश ने दी शुभकामनाएं

 
Bihar political news: सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कामकाज संभाल लिया है। बुधवार को शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उन्होंने मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और कई महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर कर अपने ‘एक्शन मोड’ का संकेत दे दिया।

इससे पहले सैयद अता हसनैन ने पटना के लोकभवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पहली बैठक में दिखा सख्त प्रशासनिक रुख

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली ही बैठक में सम्राट चौधरी ने वरीय अधिकारियों के साथ राज्य के अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को तेज गति देने के संकेत दिए।

NDA नेताओं की मौजूदगी में ऐतिहासिक शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं और यह पहली बार है जब राज्य में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार बनी है।

दो डिप्टी CM के साथ नई टीम तैयार

नई सरकार में विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही बिहार में नई सियासी टीम पूरी तरह सक्रिय हो गई है।

नीतीश कुमार का संदेश-बिहार तेजी से बढ़ेगा

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकास करेगा और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।