बालू माफियाओं का खौफ, खेत देखने पहुंचे युवक को चाकुओं से गोदा..इलाके में दहशत...
Bihar: बिहार में बालू माफियाओं की दबंगई का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. खेत देखने गए एक युवक पर बालू माफियाओं ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. हमले में युवक के शरीर पर करीब 15 गंभीर जख्म आए हैं. गंभीर हालत में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
May 9, 2026, 16:28 IST

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य हमलावरों की तलाश जारी है.
पुलिस के अनुसार, बालू के अवैध कारोबार से जुड़ा विवाद इस हमले की वजह माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुटी है.