मुंगेर में आग ने मचाया तांडव, 40 से अधिक घर जलकर हुए राख

 

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आग लगने से 50 घर जलकर राख हो गया। घटना तौफीर गांव की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की दोपहर 2:00 बजे अचानक पता चला कि कुछ घरों में आग लग गया है। जब तक सभी लोग पहुंचते पछुआ हवा चलने के कारण आग की लपटें बहुत फैल गई थी।

धीरे-धीरे आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन सहित अन्य सामान जलकर बरबाद हो गया। जबकि कई घरों में गैस सिलेंडर फटने से भी आग और फैली। आग को बुझाने के लिए लोगों ने काफी कोशिश कि लेकिन सफल नहीं हो रहे थे। इसके बाद दमकल की 5 गाड़ी पहुंची और चार घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं घटना की सूचना पर सीओ प्रीति कुमारी ने कहा कि कर्मचारियों को घटनास्थल पर जांच के लिए भेजा गया था।

आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। 50 फूस के घर जलने की सूचना है। सोमवार को घटनास्थल पर जाकर सभी पीड़ित परिवारों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद सभी पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दी जाएगी।